क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बोचहां प्रखंड के सरफुद्दीनपुर में थाना नहीं है जिसके कारण अपराधियों के नियंत्रण में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर थाना कबतक स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?