क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि;-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के सरमेरा प्रखंड के ग्राम चेरो में उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भवन निर्माण का कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त भवन निर्माण का कार्य मानक के अनुसार एक वर्ष पूर्व ही पूरा हो जाना चाहिए था तथा निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त भवन निर्माण का कार्य पूरा कराने के साथ-साथ कार्य में हुए विलंब आदि की जॉच कराने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?