क्या मंत्री शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि महात्मा गांधी जी के कार्य-आधारित एवं जीवनोपयोगी शिक्षा दर्शन के अंतर्गत बिहार में 1950–60 के दशक से स्थापित बुनियादी विद्यालयों का उद्देश्य बच्चों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ कुटीर उद्योग, कृषि, बुनाई, इत्यादि जीवनोपयोगी कौशलों से जोड़ना था;2. क्या यह बात सही है कि जाले विधानसभा क्षेत्र के जाले प्रखण्ड स्थित दोघरा में बुनियादी विद्यालय का भवन जर्जर है,और छात्रों की सुरक्षा व शिक्षा दोनों खतरे में हैं ,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय के भवन के पुनर्निर्माण, कौशल आधारित शिक्षा की पुनर्बहाली एवं बुनियादी विद्यालयों को विकसित कराने का विचार रखती है हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?