क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौंदा प्रखण्ड के गुंजश्वरी विद्यालय सह इण्टर कॉलेज रूकून्दीपुर में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है, परन्तु विद्यालय में पर्याप्त भवन नहीं है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पाता है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?