क्या मंत्री, खेल विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत प्रखण्ड-कुचायकोट के पंचायत राज संगवाडीह (चैलवा) में अबतक खेल स्टेडियम का निर्माण नहीं हो पाया है जिस कारण खेलप्रेमियों एवं युवाओं को खेल अभ्यास करने में परेशानी हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित स्थान पर कबतक खेल स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?