क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसनगंज प्रखंड में एक मात्र जिला परिषद के मैदान में खेल गतिविधियां होती है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त मैदान को खेल स्टेडियम के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?