क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—१. क्या यह बात सही है कि बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों (9वीं से 12वीं) में आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सावधिक परीक्षाओं के लिए प्रश्न-पत्र, उत्तर-पुस्तिका एवं ओएमआर शीट की छपाई एवं आपूर्ति का कार्य वर्ष 2023 में राज्य के स्थानीय पंजीकृत निजी प्रिंटिंग प्रेसों से हटाकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना को सौंप दिया गया, जबकि BSEB के वार्षिक कैलेंडर में प्रथम एवं द्वितीय सावधिक परीक्षाओं का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि वर्तमान में मुद्रण का कार्य स्थानीय प्रेसों से हटाकर बिना टेंडर प्रक्रिया के राज्य के बाहर की निजी एजेंसियों को दिया गया, जिससे राज्य के हजारों छोटे प्रिंटिंग प्रेस (सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र) बंदी के कगार पर पहुँच गए हैं;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार पूर्ववर्ती नीति को पुनः लागू कर प्रेस से जुड़े लाखों लोगों का रोज़गार लौटाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?