क्या मंत्री , शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत कोचाधामन प्रखण्ड के +2 स्तरीय प्रोजेक्ट किसान बालिका उच्च विद्यालय का खेल मैदान बहुत छोटा है जिस कारण विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय के लिए एक नया खेल मैदान बनाने का विचार रखती है, नहीं,तो क्यों?