क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत अस्थावां प्रखंड के ग्राम उगावां में स्थित मध्य विद्यालय, उगावां का भवन निर्माण के क्रम में अधूरा निर्माण ही हुआ है एवं अधूरा निर्मित भवन भी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है; जिससे कभी भी छात्रों के साथ अप्रिय घटना घट सकती है;2. यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार मध्य विद्यालय, उगावां के भवन का निर्माण नये सिरे से कराने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक नहीं तो क्यों?