क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत हसनपुरा प्रखण्ड के उच्च विद्यालय सह इण्टर कॉलेज सहुली विद्यालय में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा होती है व बच्चों को विद्यालय में ठहराव में काफी परेशानी आती है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित विद्यालय परिसर में चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?