क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत पारू विधानसभा क्षेत्र के सरैया प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिशुनपुर केशो का भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में रहने के कारण आए दिन भवन के हिस्से टूटकर गिरने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा को निरंतर खतरा बना रहता है तथा विद्यालय में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा का भी घोर अभाव है, यदि हाँ तो सरकार उक्त जर्जर विद्यालय भवन पर नए विद्यालय भवन का पुन: निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?