क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पारू विधानसभा में GOB मद के असैनिक कार्यों को वर्ष 2025 में स्थगित करने के जिला स्तरीय आदेश की अवहेलना कर कनीय अभियंता द्वारा फर्जी बिल से अवैध निकासी की गई है;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता सदस्य के पत्रांक MLAP/95/26 पर मुख्य अभियंता, BSEIDC ने ज्ञापांक 3945 (दिनांक 25.05.2026) द्वारा जांच समिति गठित कर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी थी;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कौन -सी कार्रवाई कब-तक करना चाहती है, नही तो क्यों ?