क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत पारू विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में लंबे समय से 16 KVA के ट्रांसफार्मर जले हुए हैं, विशेषकर ग्राम- गोपीनाथपुर दोकड़ा, लालू छपरा, बाजितपुर, मंगुराहिया में स्थित 16 KVA का ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, तथा वर्तमान में भीषण गर्मी एवं गंभीर बिजली संकट के बावजूद प्रबंध निदेशक, बी.एच.पी.सी. बिहार को पत्राचार (पत्रांक- MLAP/110/26) करने पर भी अब तक इस दिशा में कोई ठोस विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय जनता और स्कूली बच्चों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि है तो सरकार जनहित में उक्त सभी गांवों में अविलंब उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का विचार रखती है, नही तो क्यों?