Back to Legislative Questions Repository
Q.No 243Starred Question Listed

सड़क का निर्माण

श्री शंकर प्रसाद (97) (पारू) ग्रामीण कार्य विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत पारू प्रखंड के बाया जगदीशपुर में आंगनबाड़ी केंद्र जगदीशपुर धर्मू से कपिल राय के खेत तक जाने वाली ग्रामीण सड़क का ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा पूर्व में सर्वे (सर्वे आईडी- 29815) कर लिया गया था, परंतु सर्वे होने के लंबे समय बाद भी विभाग द्वारा इस दिशा में आगे की कोई प्रशासनिक या निर्माण संबंधी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और छोटे बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त सर्वेक्षित सड़क का निर्माण कार्य कबतक प्रारम्भ कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री शंकर प्रसाद (97) (पारू)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य विभाग
MLA Profile
SHANKAR PRASAD (97)
SHANKAR PRASAD (97)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Paru - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Neempatti, Post- Laluchhapra, Police Station- Parau, District- Muzaffarpur, Pin-843126