क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालयों का निर्माण कार्य लगभग 1 वर्ष पहले से प्रारंभ हुआ है।2. क्या यह बात सही है कि सभी विद्यालयों का निर्माण कार्य अधूरे छोड़कर संवेेदक भाग गये है, जबकि उन विद्यालयों में लगभग चार या पांच क्लास रूम में ही 10वी या 12वी तक पढ़ाई होती है, जिससे छात्रों के पठन-पाठ में असुविधा होती है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार विद्यालय के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने के साथ विद्यालय भवन में अतिरिक्त क्लास रूम बढ़ाने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?