क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत चैलाहां से बेला नहर तक पथ का निर्माण हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ में बुढ़वा नदी में लगभग तीन वर्ष पूर्व पुल का निर्माण हो चुका है, लेकिन पुल अप्रोच रोड का निर्माण नहीं होने से आवागमन बाधित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पथ के पुल का अप्रोच पथ का निर्माण कराकर आवागमन चालू कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?