क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत लखौरा चौक से कटगेनवा नेपाल बोर्डर तक जाने का एक मात्र पथ है जो संकीर्णता के चलते आमजनों को आवागमन में असुविधा होती है साथ ही पथ में संकीर्णता के चलते आये दिन दुर्घटना होती रहती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उच्चीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?