क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि वर्षा के अभाव में राज्य के किसानों द्वारा विद्युत पम्प से बड़े पैमाने पर खेतों की सिचाई की जा रही है;2. क्या यह बात सही है कि नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के बंजरिया प्रखण्ड अंतर्गत शरारती तत्वों द्वारा विद्युत पोल का तार काट दिया जाता है जिसे किसानों के पटवन में कठिनाई है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार किसानों के पटनवन हेतु विद्युत पोल पर तार लगाकर निर्वाध विद्युत आपूर्ति कराने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक, नहीं तो क्यों?