क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि विभागीय पत्रांक- 11 / योजना 18- 1/2021 (अंश)- 667, दिनांक 28.3.2022 द्वारा गयाजी जिला के प्रखंड कोंच स्थित पंचायत परसावाँ के अंतर्गत मध्य विद्यालय चतुरी बिगहा को माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित होने के उपरांत भवन निर्माण हेतु (अधिकतम 10 वर्ग कक्षा) दिनांक-28.3.2022 को ही रुपया 195.14 लाख की स्वीकृति दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विभागीय स्वीकृति के बावजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कोंच द्वारा पत्रांक-517 दिनांक 20.9.2025 के माध्यम से चतुरी बिगहा के जगह पर ग्राम मुंडेरा में विद्यालय निर्माण हेतु विभाग को पत्राचार किया गया जिसके कारण विद्यालय भवन का निर्माण लंबित हो गया है।3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार विद्यालय भवन निर्माण कार्य में दोषी को चिन्हित कर कार्रवाई करते हुए चतुरी बिगहा में विद्यालय भवन निर्माण कराना चाहती हैं, नहीं तो क्यों?