क्या मंत्री, मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि प्रभारी प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय गोपागंज ने गोपालगंज ने पत्रांक फा, 43046 / 2025-28 / के0वि0 गोपालगंज / 1202-03 दिनांक 24.12.2025 एवं केन्द्रीय विद्यालय संगण्न क्षेत्राीय कार्यालय, पटना विभाग के पत्रांक का0 280112 / 2025 केविस (पस) प्रशा / 15347-48 दिनांक-11.12.2025 केन्द्रीय विद्यालय गोपालगंज के स्थायी भवन के निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 4.63 एकड़ भूमि के निःशुल्क निबंधन का अनुरोध किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि समाहर्ता सह जिला निबंधक गोपालगंज द्वारा पत्रांक-15 / नि0 दिनांक 02.01.2026 द्वारा अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग से केन्द्रीय विद्यालय, गोपालगंज के स्थायी भवन के निर्माण हेतु राज्य सरकार से प्रस्तावित 4.63 एकड़ भूमि के निःशुल्क निबंधन हेतु पत्र लिखा गया था । जिसपर अब तक कोई कार्रवाई नही की गयी है ।3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार निःशुल्क निबंधन हेतु सहमति कब तक देने का विचार रखती है ।