क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत कदवा विधानसभा क्षेत्र में महानंदा नदी के पूर्वी तटबंध (मीनापुर से सबनपुर ढलान, कुसुम होते हुए शिकारपुर पंचायत तक) के अनेक स्थानों पर कटाव, क्षरण एवं जर्जर स्थिति के कारण सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण नहीं किया गया हैं, यदि हाँ, तो सरकार उक्त तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण कब तक कराने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों?