क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,दुर्गागंज कदवा (कटिहार) में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा पदाधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी कर्मियों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध अनेक पद रिक्त हैं, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?