क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत कदवा विधानसभा क्षेत्र के कुम्हरी चौकी–कुरुम आरसीडी पथ पर रैंयापुर घाट, महानंदा नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा वैकल्पिक मार्ग से 45 से 50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थल पर पुल एवं संपर्क पथ निर्माण हेतु विभागीय स्तर पर तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जा चुका है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पुल एवं संपर्क पथ का निर्माण करना चाहती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?