क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के जीरो माईल, सदर अस्पताल, अररिया, चाँदनी चौक होते हुए एस.एस.बी. कैंप तक राष्ट्रीय उच्च पथ 327 ई. में सर्विस सड़क एवं फ्लैंक का स्थानीय व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके कारण एम्बुलैंस का अस्पताल जाने में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है;2. क्या यह बात सही है कि खण्ड-1 में वर्णित पथ में चाँदनी चौक से दक्षिण पश्चिम भाग में जिला परिषद द्वारा सड़क की भूमि का अतिक्रमण कर बहुमंजिला व्यवसायिक इमारत बनाया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों ?