क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया प्रखंड अन्तर्गत भोजपुर पंचायत में पैरवाखुड़ी गॉव, वार्ड नं0-10 में तार जर्जर रहने के कारण ग्रामीणों को विद्युत लाभ लेने में परिशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि तो सरकार कबतक उक्त वर्णित पंचायत में तार एवं ट्रांसफार्मर लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?