क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि सीवान जिलान्तर्गत प्रखंड भगवानपुर हाट के दक्षिणी साधर सुलतानपुर पंचायत में प्राथमिक विद्यालय साधर का भवन नहीं रहने से बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को विवश है, यदि हाँ , तो सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?