Back to Legislative Questions Repository
Q.No 406Starred Question Listed

सड़क का निर्माण कराना

श्री केदार नाथ सिंह (115) (बनियापुर) नगर विकास एवं आवास विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया नगर परिषद वार्ड नं0-07 में अररिया रानीगंज पथ से अररिया काॅलेज एवं स्टेडियम के पीछे होते हुए ए०पी० एस० स्कूल जाने वाली सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क के निर्माण के लिए प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अन्तर्गत जिला पदाधिकारी अररिया को पत्रांक-339/24, दिनांक-18.12.2024 द्वारा पत्र लिखा जा चुका है?3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है,  हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्री केदार नाथ सिंह (115) (बनियापुर)
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास विभाग
MLA Profile
KEDAR NATH SINGH (115)
KEDAR NATH SINGH (115)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Baniapur-Saran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
01 Jan 1969
Address
Village+Post+Thana-Mashrakh, District-Saran