क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत हाजीपुर अंचल के हाजीपुर नगर परिषद-2 के श्री राजकुमार पिता रामनगीना दास के खाता सं0-380, खेसरा सं0-199 में 2 कट्ठा 10 धुर जमीन के कुछ भाग में श्रीमती गीता देवी एवं श्रीमती गूंजा देवी द्वारा वर्ष 2014 से जबरन कब्जा कर लिया गया है, जबकि ऑनलाइन लगान पूर्व से खाताधारी के नाम से कट रहा है।यदि हाँ, तो सरकार उक्त खाता खेसरा के जमीन को कब्जा से मुक्ति दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?