क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिले में BSRDC द्वारा मंझवे से दर्शन नाला तक (SH-103) तक पैकेज-1 एंव पैकेज-2 के तहत सड़क का निर्माण पिछले चार वर्षो से कराया जा रहा है, जो आजतक पूर्ण नहीं हो पाया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ में संवेदक द्वारा पथ के उपयोग में आने वाले GSB, KLMM, बिटमिनस एवं पथ के क्रंडीट कार्य में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार पथ के उपयोग में लगाये जा रहे साम्रगियों का ग्रेडिग एवं बिटमीन प्रतिशत की जांच कराते हुए दोषी के विरूद्व कार्रवाई कर पथ का निर्माण पूरा कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?