क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत हिसुआ प्रखण्ड में हिसुआ से खनवा तक रोड का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ के निर्माण में संवेदक द्वारा डब्लूएमएम,जीएसबी, बिटमिनस आदि में घटिया पत्थर एवं साम्रगी एवं कम बिटमिनस का प्रयोग कर प्राक्लन के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार अपने स्तर से जांच कराते हुये संवेदक के विरूद्व अनुशासनिक एवं दंडात्मक कार्रवाई का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?