क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत अकबरपुर प्रखण्ड के फतेहपुर मोड़ से नवादा के बीच एन.एच-20 पर ट्रॉमा सेन्टर नहीं रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की जान बचना मुश्किल हो जाता है, यदि हाँ तो सरकार अकबरपुर प्रखण्ड के फतेहपुर मोड़ या फतेहपुर से नवादा मार्ग के बीच एन.एच.- 20 पर एक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?