क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के बायसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बांसबारी, जो 2017 में बाढ़ की वजह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, उसे लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर मध्य विद्यालय शिमलबाड़ी में स्थानांतरित कर दिया गया है, इससे बच्चों को प्रत्येक दिन राज्य राजमार्ग (स्टेट हाईवे) पार करके विद्यालय जाना पड़ता है, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, यदि हां, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों?