Back to Legislative Questions Repository
Q.No 686Starred Question Listed

जर्जर तारों को बदलना

श्री संजय कुमार पाण्डेय (03) (नरकटियागंज) ऊर्जा विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग यह बतलाने  की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के हरदीटेडा, परोरहा , गोखुला एवं अन्य स्थानों पर विद्युत तारों एवं बुनियादी ढांचे की स्थिति अत्यंत जर्जर है तथा लगभग 4–5 वर्ष पूर्व लगाए गए कम क्षमता वाले कवर्ड केबल वर्तमान में खराब अवस्था में हैं?2. क्या यह बात सही है कि उपभोक्ताओं एवं विद्युत भार में वृद्धि के कारण उक्त केबल बढ़े हुए लोड को वहन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे बार-बार फॉल्ट, तार टूटने, बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है?3. यदि उपर्युक्त खंडों के स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार जनहित में नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र उक्त स्थानों में उच्च क्षमता वाले नए कवर्ड केबल लगाने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक? नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री संजय कुमार पाण्डेय (03) (नरकटियागंज)
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
SANJAY KUMAR PANDEY (03)
SANJAY KUMAR PANDEY (03)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Narkatiaganj - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Fatehpur, Post-Yogapatti, Police Station-Yogapatti, District-West Champaran