Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2010Starred Question Listed

भवन का निर्माण

श्री श्याम रजक (188) (फुलवारी (अ० जा०)) शिक्षा विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत प्रखंड पुनपुन पंचायत केवरा के ग्राम कमलपुरा में, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कमलपुरा, जिसमें छात्रों की संख्या 100 हैं ;2. क्या यह बात सही है कि विद्यालय का भवन जर्जर रहने के कारण यह विद्यालय लाल बहादुर उच्च विद्यालय मखदुमपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो कि ग्राम बेला से 3 कि0 मी0 की दूरी पर है जिससे छात्रों को आनेजाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है ;3. यदि उपर्युक्त  खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार विद्यालय भवन का  निर्माण कराते हुए उस विद्यालय का वापस ग्राम कमलपुरा में पहले की भाँति पठन-पाठन कार्य  शुरू कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्री श्याम रजक (188) (फुलवारी (अ० जा०))
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
SHYAM RAJAK (188)
SHYAM RAJAK (188)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Phulwari (SC) - Patna (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Railway Hunder Road, East Lohanipur, Post- Kadamkuan, Police Station- Kadamkuan, Patna-800003