क्या मंत्री स्वास्थ्य, विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा प्रखण्ड अन्तर्गत 24 पंचायत एवं 01 नगर परिषद में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उक्त प्रखंड की पूरी आबादी ईलाज एवं ईमरजेंसी सेवा हेतु आश्रित है, साथ ही उक्त अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव, बेड की कमी, ऑपरेशन थियेटर एवं ICU उपलब्ध नहीं रहने के कारण अधिकांशतः मरीजों को चिकित्सकों द्वारा अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है जिससे परिजन को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, साथ ही बगल में NH-80 है जिसपर बराबर दुर्घटनाएँ होती रहती है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक, बेड, ऑपरेशन थियेटर एवं ICU उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यो?