क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में विशेषज्ञ डॉक्टर (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) तथा आवश्यक संख्या में मेडिकल ऑफिसर प्रतिनियुक्त नहीं हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डिजिटल एक्स-रे अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं तथा जी.एन.एम. (GNM) स्टाफ की कमी है, जिसके कारण मरीजों को जिला अस्पताल या महंगे निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कोचाधामन प्रखंड के CHC में विशेषज्ञ डॉक्टरों, मेडिकल अफसरों और जी.एन.एम. की प्रतिनियुक्ति तथा डिजिटल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी जांच सुविधाओं की बहाली कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?