क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात अधिकांश सुरक्षा कर्मियों को संबंधित एजेंसी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नियुक्त नहीं किया गया है, जिसके कारण मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार तथा सुरक्षा व्यवस्था में खामियां सामने आ रही हैं;2.क्या यह बात सही है कि संबंधित सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता अप्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती हो रही हैं;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार निविदा शर्तों के अनुपालन की समीक्षा कर दोषी एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रशिक्षित एवं योग्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का विचार रखती है हाँ, तो कबतक नहीं,तो क्यों?