क्या मंत्री ,शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि टी०एम०बीयू० भागलपुर अंतर्गत ऐ० के० गोपालन काॅलेज, सुलतानगंज एवं मो0 ना0महा0 अम्बा शाहकुंड को अभी तक स्नातक प्रतिष्ठा (कला एवं विज्ञान) में स्थाई निबंधन अप्राप्त हैं ; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों महाविद्यालय ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र में स्थित है तथा इसमें अध्ययन करने वाले अधिकांश छात्र छात्रए आर्थिक रूप से कमजोर की श्रेणी में आते है; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त महाविद्यालयों को कला एवं विज्ञान में स्नातक प्रतिष्ठा स्तर का स्थाई निबंधन देना चाहती है ,हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?