क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत अकबर नगर को विगत दो वर्ष पूर्व नगर-पंचायत का दर्जा दिया गया है परंतु अबतक उक्त नगर-पंचायत को अपना कार्यालय भवन नहीं रहने के कारण कार्यों के सम्पादन में असुविधा होती है;यदि हाँ तो,सरकार उक्त नगर पंचायत को कबतक अपना कार्यालय-भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?