क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के प्रखंड सुल्तानगंज एवं शाहकुंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों द्वारा सरकारी निर्देश पर बोरिंग कराया गया है; 2. क्या यह बात सही है कि किसानों द्वारा कनेक्शन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया है किन्तु विद्युत कनेक्सन नहीं मिल पाया है जिससे किसानों में निराशा व्याप्त है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सिंचाई हेतु कराये गए बोरिंगों तक यथा शीघ्र विद्युत कनेक्शन मुहैया करवाने का विचार रखती है, हां तो कब तक नहीं तो क्यों ?