क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड के गनगनियाँ पंचायत में कमरगंज पुल से गनगनियाँ दुर्गास्थान तक गंगा के किनारे गाइड वाल का निर्माण नही किया गया है जिससे उक्त पंचायत के हजारों लोग प्रभावित हो रहे है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर गाइड वाल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?