क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सुरसंड प्रखंड के नगर पंचायत सुरसंड पी0 एम0 श्री योजनान्तर्गत बी0 आर0 साही बालिका +2 उच्च विद्यालय में लगभग छात्राओं की संख्या 1600 से अधिक है तथा शिक्षकों की संख्या काफी कम है;2. क्या यह बात सही है कि कक्षा 6-8 के लिए मात्र 1 शिक्षक, 9-10 के लिए 5 शिक्षक एवं 11-12 के लिए मात्र 1 ही शिक्षक पदस्थापित है । कम्प्युटर शिक्षक एवं कई विषय के शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त उच्च विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की नियूक्ति कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?