Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2744Starred Question Listed

कारवाई करना

श्री अजीत कुमार (95) (काँटी ) पर्यटन विभाग 27 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेगे किः-1.क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत कॉटी प्रखण्ड के शिव मंदिर व मधुवन पोखर एवं मड़वन प्रखण्ड के मॉ मनोकामना मंदिर प्रतापपुर तथा सुभंकरपुर शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव 11 वर्षों से विभाग में लंबित है,2.क्या यह बात सही है कि अपर सचिव पर्यटन के पत्रांक-2209 दिनांक 26.8.2014 के द्वारा  जिलाधिकारी से मांगे गये प्रतिवेदन के आलोक में डी.एम. मुजफ्फरपुर ने पत्रांक-1216, दिनांक 15.12.2014 के द्वारा उक्त आस्था के केन्द्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु अनुशंसा के साथ सरकार को प्रतिवेदन भेजा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है,3.यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खंड दो में वर्णित पत्र के आलोक में उक्त तीनों मंदिरों को पर्यटक स्थल के रूप में कब तक विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
27 फरवरी 2026
Member
श्री अजीत कुमार (95) (काँटी )
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन विभाग
MLA Profile
AJIT KUMAR (95)
AJIT KUMAR (95)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Kanti - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Dhamauli Ramnath, Tola-Madhuban, PO-Kalwari, Police Station-Kanti, District-Muzaffarpur, Bihar