क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:- (1)क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत नौतन एवं बैरिया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष शिक्षा विभाग के विभागीय अधिसूचना संख्या- मा0शि0/सा0प्र0अधि0-प0-99/93(खण्ड) 389 दिनांक- 03.03.2022 के आलोक में स्थानीय विधायक होते है जिनकी अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जाती है; (2)क्या यह बात सही है कि उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल लक्ष्मीपुर दुबौलिया, नौतन समेत सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा अपनी अध्यक्षता में ही प्रबंध समिति की बैठक फरवरी 2024, जून 2024, जनवरी 2024 में आयोजित कर विद्यालय कोष में उपलब्ध राशि को व्यय कर लिया गया है; (3)यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार नियमावली की अनदेखी करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक, नही तो क्यो ?