Back to Legislative Questions Repository
Q.No 20Starred Question Listed

दोषियों पर कार्रवाई करना

श्री नारायण प्रसाद (06) (नौतन) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि- (1)क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत नौतन एवं बैरिया प्रखंड के विद्यालय जैसे- प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कठैया, उच्च विद्यालय नौतन,उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल लक्षमीपुर दुबौलिया नौतन, उच्च विद्यालय बथना बैरिया, उच्च विद्यालय पखनाहा बैरिया, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मियांपुर तिलंगही बैरिया मे जिला शिक्षा कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा नवम्बर-23 से लेकर अप्रैल-24 तक बैंच, डेस्क की आपूर्ति एवं चहारदिवारी , भवन मरम्मति , शुद्ध पेयजल हेतु बोरिंग का कार्य कराया गया है; (2)क्या यह बात सही है कि आपूर्ति किए गए सभी बैंच डेस्ट घुन लगकर टूट गया है तथा मरम्मत भवन जर्जरता का शिकार हो गया है; (3)यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खराब सामान आपूर्तिकर्ता तथा गुणवत्ता रहित निर्माण कार्य करने वालों के विरूद्ध जांच कर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नही तो क्यो ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री नारायण प्रसाद (06) (नौतन)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
NARAYAN PRASAD (06)
NARAYAN PRASAD (06)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Nautan - West Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Feb 1958
Address
Village- Bishunpura, PO- Bishunpura, Thana- Jagdishpur, District- West Champaran, Bihar