क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- (1) क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत नौतन के गहीरी सरेह तथा विधुत गहीरी फीडर से पश्चिम दिशा में 35 कृषि पोल का तार चोरों द्वारा वर्ष 2022 में काट लिया गया है जिसके कारण किसानों के फसलों की सिचाई वर्ष 2022 से बाधित है, (2)क्या यह बात सही है कि किसानों के खेतों तक विधुत आपूर्ति बंद होने के कारण सैकड़ों एकड़ फसल सिंचाई के अभाव में प्रति वर्ष नष्ट हो रहा है; (3)यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार तार से वंचित पोलों पर तार लगा कर विधुत आपूर्ति कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नही तो क्यो ?