क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:- 1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र, मडुआहा, नौतन तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र, मलाही बलुआ, बैरिया में नवनिर्मित भवन का निर्माण हो गया है जो चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी के अभाव में बंद है; 2.यदि उपर्युक्त खंड के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार बंद पड़े स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक एवं अन्य कर्मी की व्यवस्था बहाल करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नही तो क्यो ?