क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में डोमिसाईल नीति लागू ना होने से बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों की संख्या शिक्षक बहाली में तुलनात्मक अधिक है;2. क्या यह बात सही है कि शिक्षक बहाली में डोमिसाईल नीति लागू ना होने से राज्य के युवाओं को रोजगार में जो अवसर मिलना था वो उनको ना मिलकर बाहर के राज्य के युवाओं को मिल रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो शिक्षक बहाली में डोमिसाईल नीति लागू ना करने का क्या औचित्य है?