क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने का कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार के सभी उच्च विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि प्रहरी को अस्थायी रूप से अनुबन्ध पर रखा गया है, जिसकी मासिक मानदेय 5000/रूपये हैं, जिसे विद्यालय विकास कोष से भुगतान किया जाता हैं ?2. क्या यह बात सही है कि इतना अल्प मानदेय भी समय पर नहीं मिल पाता है जिसके कारण रात्रि प्रहरी को जीविकोपार्जन चलाना कठिन हो जाता है ?3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त रात्रि प्रहरी को समय पर मासिक मानदेय देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?