क्या मंत्री , लोक स्वास्थ्य अभियंत्राण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में हर घर नल-हर घर जल की व्यवस्था की जा रही है,2. क्या यह बात सही है कि मुजपफपफरपुर जिला अन्तर्गत प्रखंड मुशहरीग्राम पंचायत जमालाबाद वार्ड नं0-03 और पंचायत तरौरा गोपालपुर के वार्ड नं0-10 एवं 13 में हर घर नल का जल नहीं पहुँचा है जिससे कापफी समस्या बनी रहती है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त वार्डों में हर घर नल का जल पहुँचाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?